Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिरुचि एवं सृजनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना था। यह प्रतियोगिता सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ लालमणि प्रजापति सहसंयोजक विकास यादव और जितेंद्र कुमार के निर्देशन में  हुई।

प्रतियोगिता का आनलाइन निरीक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न रंगोलियों का अवलोकन किया तथा उनकी कलात्मकता, रंगों के सुंदर संयोजन, आकर्षक आकृतियों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विविध रंगों, आकर्षक डिजाइनों एवं कलात्मक आकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मक कौशल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति ने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने तथा उनमें सौंदर्यबोध, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों ने जिस उत्साह, लगन और रचनात्मकता के साथ रंगोलियाँ तैयार कीं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. विकास यादव ने कहा कि रचनात्मक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। पोस्टर भारतीय संस्कृति एवं लोककला की सुंदर अभिव्यक्ति है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में कलात्मक सोच, सहयोग की भावना और नवीन विचारों को साकार करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. अवधेश मिश्र, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और उनकी आकर्षक कलात्मक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महाविद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!