शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित नगर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में लायंस क्लब खुशबू की ओर से सिंदूर खेला कार्यक्रम हुआ। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, भरत मिलाप, दीपावली और छठ पूजा की नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
लायंस क्लब खुशबू की अध्यक्ष दिव्या गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिंदूर खेला के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पंडाल में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिव्या गुप्ता, सचिव डॉ. सौम्या अग्रहरि, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष खुशबू जायसवाल सहित आराधना अग्रवाल, कोपल अग्रवाल, दीपिका अग्रहरि, मोहित जायसवाल, प्रीति जायसवाल, श्वेता अग्रहरि, शुभ लक्ष्मी अग्रहरि आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से सभी नगरवासियों को त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया गया।
.jpg)






