Jaunpur News: समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने शान्तनु जी महाराज की उतारी आरती

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने शान्तनु जी महाराज की उतारी आरती

सांसद विद्यासागर सोनकर सहित तमाम हस्तियों की रही उपस्थिति

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के बीआरपी कॉलेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान पूज्य शांतनु जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ महाराज जी की आरती उतारी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, रमेश जी (प्रांत प्रचारक काशी प्रांत आरएसएस), करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, रत्नाकर चौबे, अरविन्द सिंह, रत्नसेन सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. राकेश सिंह, रमेश सिंह, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. सुभाष सिंह, राजेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!