भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने किया रवाना
जौनपुर। आगामी 20 से 29 अक्टूबर तक जौनपुर नगर में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए सुंदरनगर से प्रचार गाड़ी का शुभारम्भ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को रवाना किया।
सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित होने वाली इस श्रीराम कथा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रचार गाड़ी के माध्यम से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीराम कथा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा जिससे अधिकाधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन से जुड़े और भगवान राम के आदर्शो का अपने जीवन मे आत्मसात करें।
बताते चलें कि भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनपदवासियों के जीवन मे खुशहाली आये और लोगो में भाईचारा बढे जिससे लोग आगे बढ़ सके और आनंद की अनुभूति कर सके।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री पियूष गुप्ता, प्रदीप सिंह, डा. मधुकर तिवारी, रमेश सिंह, सुनील यादव, बबलू दूबे, नरेंद्र विश्वकर्मा, मयंक नारायण, नीरज श्रीवास्तव, शैलेंद्र सोनकर, आनंद सिंह, आशीष द्विवेदी, गीता दूबे, रजनी साहू, किरन सिंह, अंजू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







