Jaunpur News: मण्डलीय खो—खो प्रतियोगिता में सहकारी इण्टर कालेज मिहरावा की छात्राओं ने बाजी मारी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मण्डलीय खो—खो प्रतियोगिता में सहकारी इण्टर कालेज मिहरावा की छात्राओं ने बाजी मारी


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। माध्यमिक विद्यालयों के मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा जनपद चंदौली में की गई जहां वाराणसी मंडल के विभिन्न जनपदों से खो-खो की टीम ने प्रतिभाग किया। उसमें सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावा जौनपुर की अंडर-17 आयु वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की टीम को कड़े मुकाबले में पराजित किया।

इसके पहले जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता बसंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककोहिया जौनपुर में आयोजित हुई थी जहां सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावा के बालक वर्ग के अंडर-19 आयु वर्ग के छात्रों ने खेलते हुए विजय हासिल की थी। सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावा के कुल 5 बालिकाओं एवं 2 बालकों का प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रबंधक राजीव सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामदत्त सिंह तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बच्चों एवं खेल प्रशिक्षक को शुभकामना दिया। प्रदेशीय टीम में चयनित होने वाली छात्राएं खुशी, छोटी निशु नीतू सेजल, कनक तथा छात्रों में प्रियांशु और अंश रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!