चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायन्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय नगर के आजमगढ़ रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल में बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर वृहद जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों में कैंसर के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. एस.एल. गुप्ता तथा सह संयोजक प्रवीण श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सतीश गुप्ता, लायन्स सप्ताह कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र तिवारी, सचिव रीतेश आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट महेंद्र जायसवाल, अंकित, रोमिल, डॉ. सौरभ जायसवाल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न कर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श और जांच कराने से उपचार की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं। उपस्थित लोगों ने जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन लायन्स सेवा सप्ताह के तहत समाज में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
.jpg)





