9वें मण्डल में श्रद्धालुओं को मिलेगा माता रानी के साथ जगन्नाथ धाम का दर्शन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति इस बार अपने 9वें मंडल में श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी धाम की भव्यता का दर्शन कराने की तैयारी में जुटी है। समिति की ओर से इस वर्ष पंडाल को जगन्नाथ पुरी की थीम पर सजाया जा रहा है। पंडाल में जगन्नाथ मंदिर की भव्य स्थापत्य शैली और धार्मिक वातावरण की झलक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। ओडिशा का श्रीजगन्नाथ मंदिर अपनी प्राचीन कलिंग स्थापत्य शैली, शिल्पकला और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख चार धामों में शामिल है।
समिति के अध्यक्ष अजितेश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को कुछ अलग और यादगार देने का प्रयास किया जा रहा है। जगन्नाथ पुरी की थीम पर तैयार हो रहा पंडाल श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के साथ धाम की अनुभूति कराएगा। उन्होंने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील किया।
संरक्षक कृष्णकांत सोनी सभासद ने कहा कि विगत वर्षों में समिति का पंडाल श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय रहा है। पिछले वर्ष पाताल लोक की थीम पर तैयार पंडाल में माता रानी के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे और आयोजन की सराहना की थी। इस बार जगन्नाथ पुरी की थीम को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है और उम्मीद है कि नगरवासी अपने प्रेम व आशीर्वाद से पंडाल को फिर लोकप्रिय बनायेंगे।
समिति की व्यवस्था में अध्यक्ष अजितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शुभम् सेठ, महामंत्री डा. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकांत अग्रहरी, सह मंत्री विजय अग्रहरी समेत तमाम पदाधिकारी व सदस्य जुटे हैं। संरक्षक मंडल में कृष्णकांत सोनी, विजय गुप्ता, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्द जायसवाल, सियाराम मौर्य, दिनेश अग्रहरी, अजय अग्रहरि, गिरधारी लाल अग्रहरि, भगवान दास सोनी, राजेश राजपति नम्मू समिति को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने में समिति के सदस्यों में विशिष्ट सदस्य राम अवतार अग्रहरि, ज्ञानचंद्र प्रजापति, शिवेंद्र गुप्ता, राजेश सेठ, सोनल अग्रहरि, रवि सोनी, अंकित सोनी, रवि मौर्या, अखिलेश मौर्या, विक्की अग्रहरि, विनायक अग्रहरि, शिवांशु गुप्ता, प्रिंस बनरवाल, अनय सेठ, आयुष सेठ, सदस्य श्रेयांश गुप्ता, छोटू बरनवाल, यश बरनवाल, राज सोनी, निहाल अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, आदित्य गुप्ता, अभिमन्यु मौर्या, सुमित अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, आर्यन सेठ, सुग्गू सोनी, पुग्गू सोनी, डुग्गू सोनी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है।
.jpg)





