Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर गोमती ने दिव्यांग बच्चों के बीच किया फल वितरण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर गोमती ने दिव्यांग बच्चों के बीच किया फल वितरण


दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की नेक पहल

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर गोमती द्वारा सेवा और मानवता के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए राजेश स्नेह एवं ट्रस्ट एजुकेशन दिव्यांग स्कूल में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के बीच फल वितरित किये। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां बांटना, उनके प्रति अपनत्व और संवेदनशीलता का भाव प्रकट करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव साहू, अनिल पाण्डेय, शिव कुमार साहू, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र सिंह एवं सेवा सप्ताह चेयरपर्सन संतोष साहू ने अपनी सहभागिता निभाई। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की और फल वितरित कर उनके साथ समय बिताया।

इस दौरान बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और सहयोग की भावना देखने को मिली। फल वितरण जैसी छोटी सी पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी खुशियां तथा जरूरतें भी सभी के लिए मायने रखती हैं। दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ के नेतृत्व में सदस्यों ने सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि समाज के कमजोर एवं विशेष जरूरतों वाले वर्गों के साथ सहयोग और सम्मान का व्यवहार करना आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को खुशी प्रदान करते हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!