धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय बाजार में नन्द उत्सव वाटिका का भव्य उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय और एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि शहर से सटे धर्मापुर बाजार में मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर युक्त भवन उपलब्ध हो जाने से आस—पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी। आशुतोष सिन्हा ने भी नन्द उत्सव वाटिका की व्यवस्थाओं की सराहना किया। उद्घाटन से पहले सोमवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन था जिसका समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, दिनेश यादव फौजी, सपा नेता विवेक रंजन यादव, समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत हरिशंकर यादव, रमाशंकर यादव, जेपी यादव, चंदन यादव, मनीष यादव ने किया। अन्त में प्रबंधक मुरारी यादव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jaunpur News: नन्द उत्सव वाटिका का हुआ उद्घाटन
अक्टूबर 21, 2026
follow us
.jpg)






