पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं कानूनी सहायता की दी जानकारी
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज छितौना में नारी सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां क्षेत्राधिकारी जौनपुर, थाना प्रभारी जलालपुर, महिला कांस्टेबल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जागरूक रहने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में उचित माध्यम से पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देना तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सुरक्षित वातावरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की रूप—रेखा तैयार करने एवं आयोजन को सफल बनाने में अशोक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, श्यामजीत यादव, ओम प्रकाश चक्रवर्ती सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रकार यह जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी, प्रेरणादायक एवं समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने वाला साबित हुआ। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







