Jaunpur News: त्योहारों को लेकर खाद्य निरीक्षकों का अभियान जारी

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषाधि प्रशासन ने बताया कि नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जनपद में कुटटू आटा, सिंघाड़े का आटा, मूंगफली दाना, साबूदाना, सूखे मेवे, फलों, दुग्ध, दुग्ध उत्पाद यथा- थी, खोवा, पनीर, मिठाई, नमकीन, पापड़/प्रायम्स, पेय पदार्थ, खाय तेल आदि की मांग बढ़ने पर मिलावट की सम्भावना के दृष्टिगत मिलावटी, नकली, असुरक्षित खाद्य पदार्थ के विक्रय को रोकने हेतु सर्विलांस व विशेष प्रवर्तन कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डा. मंजुला सिंह ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छकर परिस्थियों में खाद्य पदार्थ के विनिर्माण/भण्डारण/वितरण/विक्रय पाये जाने पर खाद्य कारोबारकर्ता/खाय प्रतिष्ठान को Improvement Notice  जारी की जा रही है। अभियान के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न तहसीलों में स्थित ई-कॉमर्स सेन्टरों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में जनहित में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही की गयी।

बताया गया कि उक्त अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपराजिता तिवारी, कमला रावत, अंजू यादव एवं मनोज वर्मा शामिल रहे।




ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!