चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना शाहगंज द्वारा 80वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन ज्योत्सना भवन (केंद्रीय कार्यालय) पवक्का पोखरा में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। शिविर में वाराणसी स्थित आर.जे. शंकर आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि (आईओएल) से मोतियाबिंद ऑपरेशन भी कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में चयनित मरीजों को शाहगंज से वाराणसी ले जाने, वापस लाने तथा रहने की समस्त व्यवस्था संस्था की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस जनहितकारी शिविर का लाभ उठाने की अपील किया है। संस्था मंत्री राजेश सिंह, संयोजक प्रेम नारायण जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ. एस.एल. गुप्ता ने बताया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने और शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया।
.jpg)




