Jaunpur News: निहारिका ब्यूटी सैलून का भव्य अवॉर्ड डांडिया नाइट 16 को

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: निहारिका ब्यूटी सैलून का भव्य अवॉर्ड डांडिया नाइट 16 को


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। नवरात्रि के उल्लास के बीच शाहगंज की धरती रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और डांडिया की खनक से सराबोर होने जा रही है। निहारिका ब्यूटी सैलून की ओर से इस वर्ष भी सीजन 10 डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को जौनपुर रोड स्थित बहुरानी मैरिज हॉल में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। डांडिया नाइट को यादगार बनाने के लिए आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया जाएगा। डीजे की धुनों पर गरबा और डांडिया के साथ मनोरंजन की शाम सजेगी। मेहमानों के लिए सेल्फी ज़ोन, स्नैक्स, फलाहार और खानपान की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।

कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट गेटअप और बेस्ट परफॉर्मेंस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, हाईएस्ट रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता भी होगी। प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण सहित अन्य जानकारी के लिए 9935237305 और 7275643406 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शाहगंज के लोगों को नवरात्रि के उत्सव में साथ जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और संगीत व नृत्य का आनंद लेने का अवसर देना है। डांडिया नाइट की यह शाम उमंग, संस्कृति और यादगार पलों का सुंदर संगम बनने जा रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!