Jaunpur News: 70वें मण्डलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में सुलतानपुर का दबदबा

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: 70वें मण्डलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में सुलतानपुर का दबदबा


एथलेटिक्स व खेलकूद में सुलतानपुर आया प्रथम

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में आयोजित 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। परिणामों में सुलतानपुर ने एथलेटिक्स एवं खेलकूद में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि सांस्कृतिक ऑल ओवर चैंपियनशिप कलान, सुलतानपुर के नाम रही। एथलेटिक्स की ऑल ओवर चैंपियनशिप में सुलतानपुर ने 246 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंबेडकरनगर 156 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खेलकूद की ऑल ओवर चैंपियनशिप भी सुलतानपुर ने अपने नाम किया।

समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक (अयोध्या मंडल) योगेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर सूर्य प्रकाश सिंह, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह सहित शिक्षा एवं खेल जगत के अधिकारियों ने भाग लिया। संचालन प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने किया। प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश सिंह एवं अतुल सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!