Jaunpur News: मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

Aap Ki Ummid
follow us

 

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महरौड़ा गांव में रामलीला देखने गये एक युवक को किसी बात को लेकर मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना रविवार रात की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक का पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार महरौड़ा गांव में हो रही रामलीला देखने गांव का 32 वर्षीय अखिलेश पुत्र मुन्नर बाइक से पहुंचा तभी किसी बात को लेकर तीन चार की संख्या में मनबढ़ों ने युवक पर हमला कर दिया जिसमें अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। रामलीला देख रहे ग्रामीणों के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। कुछ देर के लिए रामलीला मंचन प्रभावित हो गया।‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!