Jaunpur News: सांसद विद्यासागर सोनकर का सद्भावना मंच ने 51 किलो का माला पहनाकर किया ऐतिहासिक स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सांसद विद्यासागर सोनकर का सद्भावना मंच ने 51 किलो का माला पहनाकर किया ऐतिहासिक स्वागत


अजय पाण्डेय

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा सांसद बनाये जाने के बाद जौनपुर में प्रथम आगमन पर सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपाजनों ने ऐतिहासिक स्वागत किया।

शुक्रवार की दोपहर राज्यसभा सांसद श्री सोनकर लखनऊ से चलकर शाम 7 बजे जौनपुर पहुंचे। जौनपुर नगर के चांदपुर बालू मंडी के पास सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिसके बाद खुली जीप में काफिले के रूप में अपने आवास के लिये निकले। सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रूहट्टा में ऐतिहासिक आतिशबाजी करके और ढोल नगाड़े के साथ 51 किलो की माला पहनाकर राज्यसभा सांसद का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सुधांशु सिंह, जौनपुर सदर सीट पर भाजपा से उम्मीदवारी करने वाले इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, गौतम गुप्ता, पूर्व सभासद विनय सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह,  नितिन सिंह, शरद शुक्ला, मोहिनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, रामकृष्ण पाठक, आदित्य सिंह, पंकज सिंह, अजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गिरीजेश श्रीवास्तव, अनिमेष सिंह, नीलमणि सिंह, निखिल सिंह, रजत सिंह, शुभम तिवारी, राघवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रहे।

इस बीच पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, ओलन्दगंज, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी, अहियापुर, भंडारी होकर उनका काफिला देर रात शीतला धाम चौकियां पहुंचा जहां राज्यसभा सांसद श्री सोनकर ने माता रानी का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे अपने सुक्खीपुर आवास पर पहुंचे। पूरे नगर में सांसद का कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!