Jaunpur News: गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में डिजिटल एवं रील अभियान-2 आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में डिजिटल एवं रील अभियान-2 आयोजित


समोधपुर, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कालेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रचनात्मकता, जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय में डिजिटल एवं रील अभियान-2 का आयोजन हुअस। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल तकनीक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष, नेतृत्व एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत पाण्डेय ने किया। अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधित्व की यात्रा तथा उनके जीवन से जुड़ी 5 प्रेरणादायी कहानियों एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों को केंद्र में रखते हुए पाँच छात्र-छात्राओं द्वारा 5 रील तैयार की गईं। विद्यार्थियों ने डिजिटल माध्यम का रचनात्मक उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं विभिन्न उपलब्धियों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सार्वजनिक जीवन की यात्रा एवं नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि डिजिटल माध्यम आज विचारों एवं प्रेरक संदेशों को व्यापक स्तर तक पहुँचाने का प्रभावी साधन बन चुका है। विद्यार्थियों द्वारा रील के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत करने का प्रयास रचनात्मक एवं सराहनीय है।

कार्यक्रम में प्रो. अरविन्द सिंह एवं प्रो. राकेश यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व तथा विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियों के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान के सह-संयोजक विकास यादव एवं जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन, डॉ. जितेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए डिजिटल एवं रील अभियान को सफल बनाया।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!