Jaunpur News: इन्दिरा गांधी स्टेडियम में हुआ 'आशीर्वाद का दीया'

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: इन्दिरा गांधी स्टेडियम में हुआ 'आशीर्वाद का दीया'


सरायख्वाजा, जौनपुर। जिला प्रशासन जौनपुर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में “आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाये जाने के अन्तर्गत खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में स्टेडियम परिसर को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षणार्थियों एवं माई भारत कार्यकर्ता की देख-रेख में 5000 दीपक से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील यादव मम्मन प्रतिनिधि अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत करंजाकला द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये राजकुमार यादव, शशि यादव, अमरजीत यादव, दिलीप कुमार, कृष्ण कुमार यादव, अशोक सोनकर, निलेश यादव, मोना सिन्हा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक, मनोज यादव जिला व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभागद्वय द्वारा कीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल अधिकारी एवं समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर की देख-रेख में सम्पन्न कराया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!