जेसीआई के सामाजिक सभी कार्य सराहनीय: सिटी मजिस्ट्रेट
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के समापन पर मंगलवार को "महान दिवस समारोह" का भव्य आयोजन हुआ जो पूर्व अध्यक्षाों के सम्मान को समर्पित था। कार्यक्रम का प्रारम्भ जेसीरेट हर्षिता मौर्य द्वारा जेसीआई आस्था पाठ से हुई।
समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि जेसीआई जौनपुर युवाओं को नेतृत्व और समाज सेवा का जो मंच दे रही है, वह अतुलनीय है पूर्व अध्यक्षों का सम्मान करना संस्कारों का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने कहा कि जेसीआई जैसे संगठन से ही नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित होता है उन्होंने जेसीआई संस्था द्वारा किए गए सभी कार्यों की सराहना किया।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई व्यक्ति नहीं, विचार है। आज सभी पीढ़ियों को एक साथ देखकर गर्व हो रहा है। जेसीआई अपने वरिष्ठजनों का सम्मान करना सीखाता है। पूर्व मण्डल अध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि जेसीआई जौनपुर ने हमेशा नए आयाम स्थापित किए हैं, यह एक परिवार है।
पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह ने सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया और जेसीआई सप्ताह में किये गये कार्यक्रमों की प्रशंसा किया। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि जिन नींव के पत्थरों पर यह संस्था खड़ी है, उनका सम्मान हमारा परम कर्तव्य है। अध्यक्ष अंजनी प्रजापति और चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल ने सभी पूर्व अध्यक्ष गणों एवं पूर्व चेयरपर्सन को अंगवस्त्रम, मोती की माला और स्मृति चिन्ह देते हुए माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
सप्ताह की रिपोर्ट चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने प्रस्तुत किया जहां सभी कार्यक्रम संयोजकों को अतिथियों के हाथों अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष क्रमशः सुनित श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गुप्ता, एसएम वर्मा, नरदेश्वर केसरवानी, डॉ. अजीत कपूर, मनोज चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, संतोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सप्ताह को-चेयरमैन रमेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ताहिर कादरी, अजय गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, प्रदीप सिंह, राज साहू, सौरभ बरनवाल, सौरभ आर्य, श्रेष्ठ सेठ, संतोष अग्रहरि, विशाल तिवारी, सर्वेश जायसवाल, शुभम जायसवाल, जेसीरेट विंग से को-ऑर्डिनेटर चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, श्रद्धा जायसवाल, फर्स्ट लेडी 2015 सोनी जायसवाल, फर्स्ट लेडी 2020 अनीता सेठ, निवर्तमान चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव, पूर्व चेयरपर्सन नीतू गुप्ता, मंजू जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, वंदना गुप्ता, यवनिका सिंह, पूनम जायसवाल, अर्चना सिंह, सिमरन तिवारी, अंजना गुप्ता, नीतू सिंह, जूही बरनवाल, रेणुका सेठ, सीमा अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)







