Jaunpur News: व्यापार मण्डल महामंत्री को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Aap Ki Ummid
follow us

डीएम, एसडीएम, एएसपी, सीओ ने क्षेत्र भ्रमण करके लिया जायजा

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। पूर्वांचल किसान संगठन द्वारा वाराणसी—आजमगढ़ राजमार्ग पर पड़ने वाले ढेरही स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर 30 सितंबर को टोल प्लाजा पर आयोजित धरना प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने बजरंगनगर व्यापार मंडल के महामंत्री विकास सिंह को उनके लेवरुआ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस तैनात हैं।

इसके अलावा हटवा निवासी अरविंद पांडेय को भी हाउस अरेस्ट किया है। रामदेवपुर   निवासी भानु खरवार व राम भरत गुप्ता, घोरदौड़ निवासी सूर्यनाथ सिंह, पड़सौरी निवासी राज बहादुर के घर पुलिस तैनात कर दी गई है लेकिन वे लोग घर पर नहीं मिले। इसके अलावा पूर्वांचल किसान संगठन से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस जगह जगह दविश दे रही है। डीएम सैमुअल पाल एन, एसडीएम अखिलेश सिंह, एएसपी, सीओ सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने टोल प्लाजा के साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!