Jaunpur News: जेसीआई चेतना ने किया महान दिवस एवं अवार्ड नाइट महोत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई चेतना ने किया महान दिवस एवं अवार्ड नाइट महोत्सव




शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने महान दिवस एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन किया गया जहां तमाम हस्तियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी ने पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित करते हुये बताया कि आप हमारी संस्था के 11 वर्ष पूरे होने की खुशी हैं। साथ ही आगे बताया कि फाउन्डर अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्य, अभिलाशा श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि के अलावा कार्यक्रम संयोजकों के साथ जेसीआई के पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल तथा पूर्व मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ, सभी जोन पदाधिकारियों को समानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ जो मुख्य अतिथि गौरव सेठ मण्डलाध्यक्ष, विनायक गुप्ता और विशिष्ट अतिथि शंशाक सिंह ने किया।

कार्यक्रम संचालन वंशिका सिंह ने किया जिन्होंने संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी के कार्यकाल में हुए कार्यक्रम को पढ़ा। "स्वाभिमान" नामक पत्रिका का विमोचन आतिथियों ने किया।

बेस्ट सचिव के रूप मे वंशिका सिंह, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता, विशेष सहयोग चारू शर्मा, विशेष सहयोग सलमान शेख को दिया गया। मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष गौरव सेठ ने बताया कि जेसीआई का स्वरूप जैसा जौनपुर में देखने को मिलता है। वैसा पूरे Zone में नहीं मिलता है।

शंशाक सिह ने कहा कि चेतना के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों की मजबूती के साथ पिलर्स बनाकर संस्था को जिस मुकाम पर ले जा रहे हैं, संस्था आगे भी अपने 50 वर्ष पूरे कर लेगी। वर्ष पर्यन्त किये गये कायों के लिये विनायक गुप्ता ने अध्यक्ष सहित पूरे टीम को बधाई दिया। अन्त में अध्यक्ष ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथितियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक रीता कश्यप, अभिलाशा श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरी, ज्योति यादव रहीं। आस्था पाठ ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने किया। अभिलाषा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर श्रीकांत महेश्वरी संरक्षक श्री दुर्गा पूजा समिति, भाजपा पूर्वी नगर अध्यक्ष सारिका सोनी, प्रीती गुप्ता, उर्वशी सिंह, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव, हसनैन कमर दीपू, रिंकू सिंह, रिचा गुप्ता, यवनिका सिंह, अंजनी प्रजापति, राजकुमार कश्यप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शिखर महेश्वरी वाइस प्रेसिडेंट ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!