Jaunpur News: दीवानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित मंत्री मनीष का सद्भावना मंच के सदस्यों ने किया स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दीवानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित मंत्री मनीष का सद्भावना मंच के सदस्यों ने किया स्वागत


नवनिर्वाचित मंत्री ने जौनपुर के कोतवाल बाबा केरारवीर का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद

जौनपुर। सद्भावना मंच के सदस्यों ने रविवार की देर शाम बाबा केरारवीर मन्दिर परिसर में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित मंत्री मनीष सिंह का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिवक्ता समाज के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई। स्वागत समारोह से पूर्व श्री सिंह ने बाबा केरारवीर मन्दिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना किया। इसके पश्चात सद्भावना मंच के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। मनीष सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सद्भावना एवं आपसी सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सुधांशु सिंह, राजकुमार रघुवंशी, रोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौतम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नीलमणि सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आशीष सिंह, अजय सिंह मास्टर, आलोक गुप्ता, अनिमेष सिंह, अशोक कुमार, आदित्य निकुम्भ, निखिल, रजत सिंह, शिवम, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!