Jaunpur News: शिक्षक समाज के मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य निर्माता भी हैं: डा. त्रिपाठी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिक्षक समाज के मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य निर्माता भी हैं: डा. त्रिपाठी


लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने शिक्षक सम्मान समारोह में 11 गुरूओं को किया सम्मानित

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्रम एवं स्मृति-चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एन. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का निर्माण भी करते हैं। शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की उस परंपरा का सम्मान है जो समाज को निरंतर आगे बढ़ाती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बदलते समय में शिक्षा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. जंग बहादुर सिंह, डॉ. राजेश कुमार, नसीम अख्तर, प्रमोद सैनी, मोहम्मद अब्बास, प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. सरला गुप्ता, किरण श्रीवास्तव, अर्चना गौड़, डॉ. तसनीम फात्मा को अंगवस्त्रम एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के प्रवक्ता श्याम नारायण पांडेय को भी मुख्य अतिथि ने सम्मननित किया।

क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से ही देश का भविष्य आकार लेता है। लायंस क्लब जौनपुर गोमती सेवा कार्यों के साथ शिक्षा एवं शिक्षक सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों को भी निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि शिक्षक के योगदान को किसी सम्मान या पुरस्कार की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। एक शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों को शिक्षित करता है लेकिन अपने आचरण से उन्हें जीवन जीने की कला सिखाता है। “एक अच्छा शिक्षक केवल एक विद्यार्थी का भविष्य नहीं संवारता, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के निर्माण में अपनी भूमिका निभाता है।”

समारोह के संयोजक मनीष गुप्ता एवं संयोजिका नीलम सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में लायंस क्लब जौनपुर गोमती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जनपद के प्रतिष्ठित लोगों की सहभागिता रही।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!