कृपाशंकर यादव
जफराबाद, जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने बुधवार को सपा के केराकत विधायक तूफानी सरोज के विरुद्ध पंडे, पुजारियों व ब्राह्मण समाज के लिए खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग किये जाने पर डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा। उनकी इस टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित होकर उनके खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि जब जिम्मेदार व्यक्ति किसी समाज के, धर्म सम्प्रदाय के विषय में अनावश्यक टिप्पणी करता है तो वह टिप्पणी समाज के अंदर एक दूसरे से नफरत की भावना फैलाता है जिससे समाज प्रदूषित हो जाता है। इसी प्रकार का कृति अपने विचारों द्वारा समाज में ब्राह्मण समाज के लिये जो जनेऊ और उनके पूजा पाठ पर टिप्पणी किया गया है। इससे ब्राह्मण समाज काफी नाराज है। इस भाषा पर विधायक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो। अनावश्यक रूप से अपने आपको समाज में प्रतिस्थापित होने के लिए इस तरह का कृत्य कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। इस मौके पर प्रमोद मिश्रा, पंकज शुक्ला, राम शंकर पाठक, धर्मदत्त उपाध्याय, रविंद्र मिश्रा सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।
.jpg)







