राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। कलाकारों ने अभिनय और संवाद के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। कार्यक्रम देखने के लिए परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री एवं मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सेवा भाव और जनजागरूकता दोनों जरूरी हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को उनके अधिकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों को सहज और प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत किया। मनोरंजन के साथ दिए गए संदेश ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जगदंबा प्रसाद पांडेय, उमेश सिंह, वंश श्रीवास्तव, अनिल प्रजापति, हरेंद्र यादव, गजेंद्र पाण्डेय, विनीता मौर्या, प्रद्युम्न तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता धर्मरक्षक ने किया।
.jpg)








