जौनपुर। अमरजीत सिंह पुत्र जीवपाल सिंह निवासी बलोच टोला गुरुद्वारा रासमण्डल स्नातक की पढाई करने के उपरान्त रोजगार प्राप्त हेतु प्रयासरत थे किन्तु सफलता नहीं मिल पा रही थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (सीएम युवा) जानकारी प्राप्त हुई।
अमरजीत ने बताया कि उक्त योजना के अर्न्तगत ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के सहयोग से 5 लाख ऋण पंजाब नेशनल बैंक की पॉलिटेक्निक शाखा से प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरू किया। स्वरोजगार के साथ ही एक अन्य सहयोगी को भी रोजगार प्रदान कर जीवन यापन में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा जिसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री जी, जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जौनपुर का आभार प्रकट किया है।
इसी क्रम में नीरज विश्वकर्मा पुत्र राम अवध विश्वकर्मा निवासी चुरावनपुर पोस्ट बक्शा स्नातक की पढाई करने के उपरान्त रोजगार प्राप्त हेतु प्रयासरत थे। उक्त योजना के अर्न्तगत ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के सहयोग से 5 लाख ऋण यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा नौपेडवा से प्राप्त करके अपना स्वरोजगार शुरू किया। स्वरोजगार के साथ ही मैं चार अन्य सहयोगी को भी रोजगार प्रदान कर जीवन यापन में सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र का आभार प्रकट किया।
.jpg)







