Jaunpur News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर परिवार को दी गयी धमकी

Aap Ki Ummid
follow us

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपर। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत इमामपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता सुजीत वर्मा के ऊपर हाकी—डंडा लेकर जान से मारने की नियत से घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया गया। अधिवक्ता ने जान बचाकर एक दुकान में घुसकर अंदर से ताला बंद कर लिया तो दबंग घर में घुसकर अधिवक्ता की पत्नी को अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए मारा—पीटा गया। आस—पास के लोगों ने आकर बीच—बचाव किया। इसके बाद अधिवक्ता ने थानाध्यक्ष खुटहन को सूचना दिया। पुलिस के आने के बाद किसी तरह अधिवक्ता की जान बच सकी। अधिवक्ता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि दो-तीन दिन पहले भी हमलावरों ने उनके विद्यालय में आकर हंगामा किया गया था। समाचार लिखने तक पुलिसिया कार्यवाही चल रही थी। वहीं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जांच करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!