Jaunpur News: जौनपुर में एआरपी परीक्षा सकुशल सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर में एआरपी परीक्षा सकुशल सम्पन्न


जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि जनपद में एआरपी (Academic Resource Person) परीक्षा मंगलवार को निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 80 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 74 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षार्थियों के लिए 4 परीक्षा कक्ष निर्धारित किये गये थे।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था एवं अनुशासन की निगरानी डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में की गई।

इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं एसआरजी भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का जायजा लेते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति देखी।

परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा केंद्र पर कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों एवं परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!