Jaunpur News: कमीशन बढ़कर हुआ 125, अब 200 प्रति कुंतल की मांग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कमीशन बढ़कर हुआ 125, अब 200 प्रति कुंतल की मांग




प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद में हुआ स्वागत

कोटेदारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उचित मूल्य विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन में 90 से बढ़ाकर 125 प्रति कुंतल किए जाने के उपलक्ष्य में कोटेदार संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का उनके गृह जनपद जौनपुर में स्वागत एवं आभार समारोह आयोजित हुआ। समारोह में जिले की विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉकों से पहुंचे बड़ी संख्या में कोटेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरसू सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, मीडिया प्रभारी सलीमुल्लाह, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, बदलापुर तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार, शाहगंज प्रदीप यादव, लुकमान अहमद, तहसील अध्यक्ष वीरेद्र दुबे, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, नगर के दुकानदार संतोष गुप्ता, मनोज जायसवाल, अनुज जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमरनाथ, संतोष यादव सहित जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में उचित मूल्य विक्रेता मौजूद रहे। कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि संगठन की एकजुटता और कोटेदारों के सहयोग का परिणाम है। “जब तक कोटेदारों का कमीशन ₹200 प्रति कुंतल नहीं हो जाता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा।” कोटेदारों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा अपनी मांगों के लिए इसी तरह एकजुट होकर सहयोग करते रहने का आह्वान किया।

कोटेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कमीशन बढ़ाकर 200 प्रति कुंतल किए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि अन्य राज्यों में उचित मूल्य विक्रेताओं को अपेक्षाकृत बेहतर कमीशन मिल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी कमीशन बढ़ाए जाने से कोटेदारों को परिवार का भरण-पोषण करने में सहूलियत मिलेगी और वे जनसेवा से जुड़े अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

अंत में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्षों तथा समारोह में उपस्थित सभी कोटेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कोटेदारों के हितों के लिए सामूहिक रूप से प्रयास जारी रखने की अपील किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!