बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय में बुधवार को भाजपा नेता प्रेमचन्द्र तिवारी और खण्ड विकास अधिकारी के बीच कथित विवाद का मामला सामने आया है। प्रेमचन्द्र तिवारी ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान बीडीओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गर्दन पर हाथ लगाकर धक्का दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने खुटहन थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके चलते उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।
.jpg)






