Jaunpur News: प्रतिष्ठान की छठवीं वर्षगांठ पर हुआ सम्मान समारोह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रतिष्ठान की छठवीं वर्षगांठ पर हुआ सम्मान समारोह


पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां की गयीं सम्मानित

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार स्थित अंबिका बेकर्स की छठवीं वर्षगांठ पर रविवार को सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद एवं हबीब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शौकत खान ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाज को जागरूक करने में योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। हिंदुस्तान के राममूर्ति यादव, अमर उजाला के अज़ीम सिद्दीकी, तेजस टूडे के राकेश शर्मा, जनसन्देश के डॉ. सुरेश कुमार, दैनिक भास्कर के एखलाक खान, दैनिक जागरण के इसरार खान, पूर्वांचल लाइव के मनीष यादव तथा दैनिक मान्यवर के रविन्द्र पांडेय को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर पत्रकारों ने अंबिका बेकर्स परिवार के प्रति आभार जताया।


छह वर्षों में ग्राहकों का विश्वास बना पहचान

प्रतिष्ठान की शुरुआत 28 अगस्त 2020 को हुई थी। छह वर्षों के सफर में प्रतिष्ठान ने गुणवत्तापूर्ण बेकरी उत्पाद, केक और हॉट पिज्जा सहित बेहतर सेवा के माध्यम से ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। वर्षगांठ पर प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष योजनाओं और पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के अवसर पर केक खरीदने अथवा बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिए गए थे। इसी लकी ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार जमदहां निवासी ऋतिक विश्वकर्मा को 32 इंच एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार तरसावां के श्याम बहादुर राजभर को इंडक्शन चूल्हा, तृतीय पुरस्कार दीदारगंज के करन को मिक्सर ग्राइंडर, चतुर्थ पुरस्कार चकियां के सुनील बिन्द को फर्राटा फैन तथा पंचम पुरस्कार जैगहां की खुशी मोदनवाल को आयरन प्रेस मिला। इसके अलावा खेतासराय के गौतम विश्वकर्मा, रवि बरनवाल, फुलेश के अर्पित यादव, पोरई खुर्द के सौरभ राजभर तथा खेतासराय के यश विश्वकर्मा को भी पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रत्येक केक की खरीद पर निश्चित उपहार देने की योजना भी रखी गई।


इन अतिथियों की रही मौजूदगी

समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद मुख्य अतिथि रहे। हबीब हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. शौकत खान, शाहगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वित्तीय सलाहकार विजेंद्र अग्रहरी, जेसीआई उपमंडल अध्यक्ष शाहगंज विनायक अग्रहरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिभूषण मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता मनीष गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष साहिल सेठ, युवा महामंत्री व्यापार मंडल खेतासराय गौरव मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, डॉ. आजम खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक योगदान को सम्मान देना उद्देश्य

अधिष्ठाता विशाल मोदनवाल ने कहा कि छह वर्षों का सफर ग्राहकों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के बिना संभव नहीं था। वर्षगांठ को केवल व्यावसायिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। ऐसे सम्मान से सामाजिक कार्यों में लगे लोगों का उत्साह बढ़ता है और अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। संस्थापक शिवलाल मोदनवाल एवं प्रोपराइटर विशाल गुप्ता ने अतिथियों और सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया। आयोजकों ने दिनेश मोदनवाल मड़ियाहूं, संजय जौनपुर, पंकज केशरी मड़ियाहूं, कृष्णा जायसवाल मड़ियाहूं के प्रति आभार जताया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!