छितौना गांव में फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ शुभारम्भ
प्रधान ममता यादव व पिहू यादव ने संयुक्त रूप में काटा फीता
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में रविवार को फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन ग्राम प्रधान छितौना एवं प्रधान संघ की जिला उपाध्यक्ष ममता यादव व पिहू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। एकेडमी प्रतिदिन 4 से 6 बजे तक चलेगा। एकेडमी में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है। इनमें पवन कुमार (नेशनल मेडल), कोच मार्शल आर्ट; रूपेश शर्मा (AIFA), कोच कबड्डी-फुटबॉल, मनीष निषाद (NIS), कोच फुटबॉल-खो-खो व कराटे कोच अभिमन्यु यादव शामिल हैं।
एकेडमी के संस्थापक सुबाष यादव (फौजी) ने कहा कि एकेडमी के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह है। इस एकेडमी में खासकर गरीब एवं असहाय बच्चों को खेल प्रशिक्षण की मिलेगी विशेष सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील किया है। इस अवसर पर रामेश्वर मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शिवबचन यादव, गुलाब जैसवाल, पंकज यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, वकील अंसारी, योगेंद्र यादव, जितेंद्र कन्नौजिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)








