Jaunpur News: जौनपुर के तहसीलदार सौरभ कुमार निलम्बित

Aap Ki Ummid
follow us

रविरंजन कश्यप एवं राकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस

जौनपुर। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने को पर राजस्व परिषद ने तहसीलदार सौरभ कुमार सहित 5 तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही 13 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। राजस्व परिषद लखनऊ से निकली जानकारी के अनुसार पिछले सोमवार को प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व संहिता की धारा-34 के तहत नामान्तरण को लेकर दाखिल वादों की तहसीलवार समीक्षा में तहसीलदारों की लापरवाही सामने आने पर कार्यवाही की गयी है। इसी कार्यवाही में जौनपुर के तहसीलदार सौरभ कुमार को निलम्बित कर दिया गया है। बता दें कि इसके पहले 1 सितम्बर को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया जा चुका है। वहीं राजस्व परिषद ने वादों के निस्तारण में लापरवाही पर 13 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिनमें जौनपुर के तहसीलदार रविरंजन कश्यप व राकेश कुमार भी शामिल हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!