Jaunpur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक




जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की पहल पर विधानसभा क्षेत्र केराकत के बेलाव बाजार एवं मॉ अष्टभुजी काली माता मंदिर में जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग के कलाकारों अनिष द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं तथा योजनाओं के उद्देश्यों के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्रदान किया। कलाकारों ने अपनी नाटकीय प्रस्तुति एवं अभिनय के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कलाकारों द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!