सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नेवादा बाईपास के पास मंगलवार को पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। मौके से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सेमुहि गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के नगर पंचायत कजगाव माधोपट्टी में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आयी थी। वहीं से उसका एक रिश्तेदार कृष्णा गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता 24 सितंबर की शाम को बहला—फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया। वह नहीं मिली। उसके बाद 25 सितंबर को पुलिस में तहरीर दिया। पुलिस ने काफी खोजबीन किया तभी थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे को सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, एसआई अमित यादव सहित अन्य हमराहियों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर दोनों को बरामद कर लिया।
.jpg)






