Jaunpur News: यूपीआई पर एमडीआर टैक्स के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यूपीआई पर एमडीआर टैक्स के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


एमडीआर टैक्स मोदी सरकार की जनता को लूटने की स्कीम: जिलाध्यक्ष

अजय पाण्डेय

जौनपुर। आनलाइन खरीददारी के लेन—देन पर मोदी सरकार द्वारा यूपीआई पेमेंट पर लगायें गये एमडीआर टैक्स के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित 4 सूत्रीय मांग पर अपर जिलाधिकारी परमानन्द झा को सौंपा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हो गयी है, इनकी सभी नीतियां जनता को परेशान करने वाली बन रही है। एमडीआर टैक्स को जनता को लूटने वाला टैक्स बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने जब जीएसटी को एक देश एक टैक्स कहा था तो एमडीआर टैक्स क्यों लगया जा रहा है? इस टैक्स से कारोबियों का व्यवसाय तो चौपट तो होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को भी भारी भरकम मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा। एमडीआर टैक्स को जजिया टैक्स से तुलना करते हुए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जनता के पाकेट पर खुलेआम सरकारी डकैती है।

इसी क्रम में शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने सरकार से एमडीआर टैक्स को तत्काल वापस लिये जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जनता के ऊपर लगायें गये अतिरिक्त टैक्स के बोझ को लादना उचित नहीं है, वैसे ही जनता भीषण महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, महिला नेता मंजू बेनवंशी, अरुण शुक्ला, रामसिंह बांकुरे, इरशाद खान, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जब्बार अली सलमानी, तौफीक अहमद, हमजा मलिक, आशीष यादव, रेखा बेनवंशी, साबिर बेगम, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन, संदीपा बेनवंशी, विजेन्द्र गौतम, इस्तेखारुल प्रधान, मोहम्मद अजीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!