Jaunpur News: केराकत लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न, त्रिभुवन अध्यक्ष व अंकित महामंत्री मनोनीत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: केराकत लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न, त्रिभुवन अध्यक्ष व अंकित महामंत्री मनोनीत


107 में से 104 मतदाताओं ने किया मतदान, 3 पदों पर चुने गये निर्विरोध

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिभुवन यादव तथा महामंत्री पद पर अंकित सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोकी, त्रिभुवन यादव और विकास के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में त्रिभुवन यादव को 59 मत, त्रिलोकी को 32 मत तथा विकास को 13 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार त्रिभुवन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिलोकी को 27 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।

महामंत्री पद के चुनाव में रामेश्वर यादव और अंकित सिंह आमने-सामने रहे। मतगणना में अंकित सिंह को 57 तथा रामेश्वर यादव को 47 मत मिले। इस तरह अंकित सिंह ने 10 मतों के अंतर से महामंत्री पद पर जीत दर्ज किया।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में रामविलास कनौजिया को कोषाध्यक्ष, अर्चना वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मुकेश निषाद को ऑडिटर चुना गया। चुनाव प्रक्रिया जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह, मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष जगवीर गौतम तथा बदलापुर तहसील के महामंत्री अवधेश कुमार की देख—रेख में संपन्न कराई गई। चुनाव में कुल 107 मतदाताओं में से 104 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 3 मतदाता अनुपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा तथा उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!