5 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल, तमाम लोगों ने दी बधाई
शैलेश यादव
जौनपुर। नगर पालिका इंटर कॉलेज दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली में आयोजित SGFI ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौनपुर की टीम ने भाग लिया। टीम के कुल 5 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल मिला जिसके चलते इस टीम को प्रदेश स्तरीय मुकाबले के लिये चयन हुआ।
वहीं मुख्य कोच आनंद कुमार ने इस चयन पर खिलाड़ियों को बधाई दिया। सहायक कोच और नेशनल खिलाड़ी अभिनव और संजय पाल ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। टीम मैनेजर के रूप में अमित पाल उपस्थित रहे।
बता दें कि अंतिमा कुमारी, रिया कुशवाहा को गोल्ड मेडल और आरती पाल को सिल्वर मेडल मिला। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। कोच आनंद कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने कम संसाधनों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
कोच अभिनव ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग किया कि उच्च गुणवत्ता की एकेडमी बने और खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में अधिक मौका मिले। वहीं जानकारी होने पर जनपद के तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
.jpg)







