Jaunpur News: संस्थापक रामानन्द जी की मनायी गयी पुण्यतिथि

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संस्थापक रामानन्द जी की मनायी गयी पुण्यतिथि


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहे के पास) सिविल लाइन्स में विद्यालय के संस्थापक रामानंद शुक्ला जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शोकसभा हुई। विद्यालय के अध्यक्ष आशीष शुक्ला, निदेशक अवनीश शुक्ला, प्रधानाचार्या रानी तिवारी, उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने संस्थापक जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण  श्रद्धांजलि दिया।

प्रधानाचार्या रानी तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थापक जी उन महान विभूतियों मे से एक थे जिनके विचार एवं कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देते हैं। संस्थापक जी ने शकुंतला सेंट्रल एकेडमी जैसे तपोवन की स्थापना करके समाजिक हित के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। वे कर्मठ परिश्रमी विनम्र एवं अनुशासन के धनी व्यक्तित्व थे। हमें संस्थापक जी के जीवन से प्रेरणा मिलती है और आगे भी मिलती रहेगी।

इस अवसर पर अध्यापक अशोक शुक्ला, आशीष सिंह, चन्द्र प्रताप यादव, रितिका सिंह, माधुरी सिंह, सुनीता मिश्रा सहित तमाम अध्यापकगण उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!