Jaunpur News: कोठवार में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कोठवार में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत शनिवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोठवार में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने धार्मिक पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र बनाए। मुख्य अतिथि ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना करते हुये सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवार की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा किया।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, भाजपा जिला मंत्री राजकेशर पाल, गणमान्य नागरिक एवं समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ उपस्थित रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रजापति ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय तथा अर्चना बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संजीव अस्थाना ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!