मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाहगंज के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में लेखपालों ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण, लंबित पदोन्नति सूची जारी करने, चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम व प्रमाण पत्र घोषित करने, भत्तों में वृद्धि तथा लेखपालों को भूलेख कार्यालयों व पटलों से अवमुक्त किए जाने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। संघ ने ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, लेखपाल संवर्ग का रोस्टर लागू करने, प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे किए जाने तथा तकनीकी पद घोषित किए जाने की भी मांग किया है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि लंबित व न्यायोचित मांगों पर शासन स्तर से अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया तो 22 सितंबर से प्रदेश के लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करते हुए अतिरिक्त हलकों के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि यह निर्णय जनहित को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु लिया गया है। ज्ञापन में लेखपालों ने शासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग किया है।
.jpg)







