चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित निहारिका ब्यूटी सैलून परिसर में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजन के लिए विधायक रमेश सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने विधि-विधान से बप्पा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना किया।
इस मौके पर विधायक जी ने समाजसेविका खुशबू जायसवाल के सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपके कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों की चर्चा हमेशा सुनने को मिलती रहती है। आप शाहगंज की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। अनेक लोगों से आपके सेवा-भाव और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिलती रहती है।”
विधायक जी ने निहारिका ब्यूटी सैलून का भ्रमण करते हुए कहा कि खुशबू जायसवाल द्वारा किया जा रहा कार्य वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणपति बप्पा पूरे जायसवाल परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाये रखें। अन्त में समाजसेविका खुशबू जायसवाल एवं उनके जीवनसाथी ऋषिराज जायसवाल ने विधायक जी को सप्रेम स्मृति-चिह्न भेंट करके सम्मानित किया तथा पुनः आगमन का स्नेहपूर्ण अनुरोध किया।
.jpg)







