23 लोगों ने किया रक्तदान, मरीजों व तीमारदारों में हुआ फल वितरित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. एके शर्मा ने प्रधानमंत्री सेवा संकल्प माह का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में लगे रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और मंत्री एके शर्मा ने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल और दूध वितरित किया।
इसके पहले तय समय से लगभग 2 घंटे देर से पहुंचे कैबिनेट मंत्री का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., विधायक रमेश सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात जौनपुर पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए आज शाम सभी अपने घरों में आशीर्वाद के दीप जलायें। इस दौरान मंत्री से क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर सवाल किया गया तो मंत्री जवाब दिए बिना चुप्पी साधते हुए आगे बढ़ गये।
इस दौरान कुल 60 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया जिसमें पहले दिन 23 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में भर्ती 25 मरीजों सहित कुल 100 से अधिक तीमारदारों को फल और दूध वितरित कर उनका हाल जाना। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी गंगाराम गौतम, एसडीएम अंकुर वर्मा, चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारूकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, ब्लाक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सुईथाकला डा. उमेश चंद तिवारी, चेयरमैन रचना सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, संदीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, मंटू चौरसिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







