Jaunpur News: मड़ियाहूं में सपा ने की जनचौपाल बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मड़ियाहूं में सपा ने की जनचौपाल बैठक


भाजपा सरकार पर नेताओं ने साधा निशाना

सोनू गुप्ता/आशीष मौर्य

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से जनचौपाल का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य एवं संचालन महामंत्री राजेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा रहीं।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में टूटी-फूटी सड़कें और जनसमस्याएं सरकार के विकास के दावों की स्थिति बयां कर रही हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में सपा की सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं के खातों में प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये, बेटियों को 50 हजार रुपये कन्या विद्याधन तथा राशन के साथ चीनी देने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि सपा जो वादा करती है, उसे पूरा करने का प्रयास करती है।

इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई तय हो चुकी है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। लोकतंत्र मजबूत रहेगा तभी संविधान की रक्षा होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूनम मौर्य, प्रदेश सचिव प्रभाकर मौर्य, सपा नेता राजवीर यादव, पवन, सुनील, अमरजीत, विनय मौर्य, डा० अशोक कुशवाहा, सतीश प्रधान, रमाशंकर, जगदीश मौर्य सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!