Jaunpur News: सर्पदंश से मासूम छात्रा की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सर्पदंश से मासूम छात्रा की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम


5 दिन तक अस्पताल में चला उपचार

हालत बिगड़ी तो रेफर, रास्ते में हुई मौत

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकट (डिहवा) गांव में सर्पदंश की शिकार लगभग 12 वर्षीया छात्रा अनन्या कुमारी की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी। बता दें कि बीते 9 सितम्बर की भोर करीब 3 बजे खेत में शौच के लिये गयी अनन्या को सांप ने पैर में डंस लिया था। घर लौटकर उसने मां को घटना की जानकारी दी जिसके बाद स्वजन भदोही के निजी अस्पताल ले गये जहां 5 दिन तक उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिणाम यह हुआ कि बीते 14 सितम्बर को हालत एकदम गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी सांस थम गयी।

बता दें कि मृतका आरके एजुकेशनल कान्वेंट स्कूल बनकट में कक्षा 5 की छात्रा थी जो 3 बहनों और 1 भाई में सबसे बड़ी थी। पिता अरुण कुमार बसेंरवा स्थित देवराजी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निजी शिक्षक हैं। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां चंद्रबाला की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!