Jaunpur News: पावर टिलर बना खेती का सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान से किसान को मिली बड़ी राहत

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: पावर टिलर बना खेती का सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान से किसान को मिली बड़ी राहत


जौनपुर। जनपद के ग्राम करचुली महराजगंज निवासी किसान शिव कुमार मौर्य ने उद्यान विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत पावर टिलर प्राप्त कर खेती को आसान और कम लागत वाला बनाया है। सरकार द्वारा कृषि यंत्र पर 50 प्रतिशत अनुदान दिए जाने से किसान को आर्थिक राहत मिली और आधुनिक कृषि यंत्र का लाभ मिल सका।

शिव कुमार का कहना है कि पावर टिलर के उपयोग से खेत की जुताई सहित अन्य कृषि कार्य पहले की अपेक्षा काफी सरल और कम समय में होने लगे हैं। इससे श्रम एवं खेती की लागत में कमी आई है। विशेष रूप से मूली, टमाटर, गाजर सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती में इस यंत्र से काफी सुविधा मिल रही है। सरकार द्वारा कृषि एवं उद्यान क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान एवं सहायता प्रदान की जा रही है। पावर टिलर पर मिले 50 प्रतिशत अनुदान से उन्हें आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने में मदद मिली है।

उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील किया कि वे उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार अनुदान का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को सुविधाजनक एवं कम लागत वाली बनायें। सरकार एवं उद्यान विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से किसानों को निरंतर सहायता मिल रही है और खेती के क्षेत्र में नई सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

जिला उ़द्यान अधिकारी ने जनपद के अन्य किसान भाइयों से अपील किया कि वे बेहतर बागवानी के लिए अपने नजदीकी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें और शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठायें।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!