Jaunpur News: जर्जर पोल बदलने व ट्री कटिंग के चलते 4 घण्टे बाधित रहेगी आपूर्ति

Aap Ki Ummid
follow us


अजय पाण्डेय

जौनपुर। 'अनुरक्षण माह' तथा आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जर्जर खंभों को बदलने एवं तारों के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई (ट्री कटिंग) का आवश्यक कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 33 kV हेसैनाबाद से अहियापुर उपकेंद्र को आने वाली मुख्य विद्युत आपूर्ति 22 सितम्बर की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (लगभग 4 घंटे) बाधित रहेगी। प्रभावित फीडरों में अहियापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरानी बाज़ार फीडर, वर्ल्ड बैंक फीडर, कोतवाली फीडर एवं टाउन-2 हैं। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में मंडी नसीब ख़ान, मीरमस्त, खासनपुर, उर्दू बाज़ार, पुरानी बाज़ार, लाल दरवाज़ा, रसूलाबाद सहित इनके आस—पास के इलाके हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुये उपखण्ड अधिकारी जितेन्द्र कुमार एवं अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु यह अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। कार्य को सुगमता व सुरक्षा के साथ पूरा करने के लिए इस दौरान विद्युत आपूर्ति बीच-बीच में भी बंद की जा सकती है। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जलापूर्ति व अन्य आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटा लें जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!