चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीज चौक स्थित श्री राधाकृष्ण महादेव मंदिर में वार्षिक श्रृंगार उत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण की बरही पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। वार्षिक उत्सव पर मंदिर समिति की ओर से 26वें विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में भगवान के जयकारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
आयोजन को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था को लेकर समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। वहीं भंडारे में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राधाकृष्ण महादेव मंदिर का वार्षिक श्रृंगार उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र बना रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सिम्पू अग्रहरि ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भोनू अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, बड़े लाल, रतन, आशीष अग्रहरि, दिपक, गिरधारी, सौरभ, नवीन मोदनवाल, अप्पू, प्रमोद, संदीप, मानू, सोनू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)







