Jaunpur News: श्री कान्य कुब्ज वैश्य मोदनवाल हलवाई समाज समिति ने किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्री कान्य कुब्ज वैश्य मोदनवाल हलवाई समाज समिति ने किया सम्मानित


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज वैश्य मोदनवाल हलवाई समाज समिति नगर इकाई ने जबलपुर मध्य प्रदेश, नागपुर महाराष्ट्र, पेनड्रा रोड छत्तीसगढ़ के सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत किया। यह अभिनन्दन नगर अध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल सहित पदाधिकारियों ने किया। सम्मानित किये जाने वालों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता जबलपुर, सुधीर गुप्ता जबलपुर (मध्य प्रदेश) जिलाध्यक्ष, रितेश गुप्ता नागपुर महाराष्ट्र, अमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जबलपुर,  संजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जबलपुर, विजय गुप्ता जिला कौषाध्यक्ष जबलपुर, पंकज गुप्ता सदस्य नागपुर, मनोज क्रान्त गुप्ता छत्तीसगढ़, राजेश मोदनवाल कजंगाव जौनपुर हैं जिनको माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।

इस मौके पर सुधीर गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो आपसी सहयोग एवं सामजस्य से विकास करना है। सम्मानित अतिथियों में अमित गुप्ता जी ने कहा कि समाज के विकास में सहयोग एवं एकता महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सलाहकार जगन्नाथ मोदनवाल, उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, राजीव मोदनवाल, बृजेश मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, ज्ञानचन्द मोदनवाल, जगन्नाथ मोदनवाल, वरिष्ठ महासचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष  रविशंकर मोदनवाल, सह कोषाध्यक्ष शीतला प्रसाद, पूर्व युवाध्यक्ष अमित मोदनवाल, पूर्व संगठन सचिव राधेश्याम मोदनवाल, राजेश मोदनवाल मड़ियाहूं, बबलू मड़ियाहूं सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डा. अमित दयानाथ हलवाई महासचिव नगर हलवाई समाज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!