जौनपुर। जनपद के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक यादव के निलम्बन के विरोध में गुरुवार को नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर निलम्बन समाप्त कर उन्हें सेवा में बहाल किये जाने की मांग किया।
ज्ञापन के माध्यम से कथित पोस्ट—“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” का उल्लेख करते हुये कहा गया कि प्रथम दृष्टया यह चाय और चीनी की कीमत को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी प्रतीत होती है। इसमें किसी व्यक्ति को धमकी, हिंसा के लिये उकसाने अथवा किसी स्पष्ट आपराधिक कृत्य का आह्वान नहीं है, इसलिये केवल इस कथन के आधार पर कठोर कार्रवाई किए जाने पर भी पुनर्विचार आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों ने मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, पोस्ट के लेखक की तकनीकी पुष्टि तथा अशोक यादव लेखपाल को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग किया। साथ ही निलम्बन समाप्त कर तत्काल सेवा में बहाल किये जाने की मांग किया। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी अतुल सिंह एडवोकेट, डा. अब्बासी, विकास तिवारी आदि प्रमुख रहे।
.jpg)






